समाजवादी पार्टी ने नोएडा में दो महानगर अध्यक्ष घोषित किए, गौतमबुद्ध नगर में वीर सिंह यादव को जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने नोएडा में दो महानगर अध्यक्ष घोषित किए, गौतमबुद्ध नगर में वीर सिंह यादव को जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने नोएडा में दो महानगर अध्यक्ष घोषित किए, गौतमबुद्ध नगर में वीर सिंह यादव को जिम्मेदारी

Tricity Today | ऋषि पाल अवाना, वीर सिंह यादव और दीपक विग

समाजवादी पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर नोएडा महानगर में लंबे अरसे बाद सोमवार को संगठन अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पहली बार नोएडा महानगर में दो अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नोएडा के शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी दीपक विग दी गई है। जबकि, ग्रामीण इलाकों में बतौर अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह अवाना को नियुक्त किया गया है। गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव बनाए गए हैं। वीर सिंह यादव को पूर्व में गौतमबुद्ध नगर जिले का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

ट्राइसिटी टुडे ने करीब 6 महीने पहले यह जानकारी प्रकाशित की थी। हमने बताया था कि समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर और गौतमबुद्ध नगर को लेकर एक अलग तरह से रणनीति तैयार कर रही है। जिसके तहत नोएडा महानगर में शहरी और ग्रामीण इलाकों को अलग-अलग विभाजित करके अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी सेक्टरों में किसी पढ़े-लिखे और युवा को सौंपी जाएगी। जबकि, नोएडा महानगर के बीच पड़ने वाले गांव में पार्टी की गतिविधियां संचालित करने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता को नियुक्त किया जाएगा। अब समाजवादी पार्टी ने इसी फार्मूले पर नए सिरे से संगठन तैयार किया है।

इसी फार्मूले को लागू करते हुए सोमवार को समाजवादी पार्टी ने नोएडा में दो महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। करीब 6 महीने पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए दीपक विग को नोएडा महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। दीपक विग शहरी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें नोएडा महानगर में नगरीय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। महानगर अध्यक्ष (ग्रामीण) नया पद सृजित किया गया है। यह जिम्मेदारी ऋषि पाल अवाना को सौंपी गई है। ऋषि पाल अवाना नोएडा शहर के बीच में मौजूद करीब 100 गांवों में पार्टी से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करेंगे। दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई का दायित्व वीर सिंह यादव को दिया गया है। वीर सिंह यादव नोएडा में सरफाबाद गांव के रहने वाले हैं, लेकिन पार्टी के पुराने और वफादार सिपाही हैं। 

पिछले दिनों उन्हें गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया गया था। दरअसल, विधानसभा चुनाव के बाद से नोएडा महानगर में समाजवादी पार्टी की इकाई भंग चल रही थी। ठीक इसी तरह लोकसभा चुनाव के बाद गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई भी भंग कर दी गई थी। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी का एक बड़ा धड़ा टूटकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया था या भाजपा उम्मीदवार को पर्दे के पीछे से चुनाव लड़ रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.