गौतम बुद्ध नगर के सपाइयों ने मनाया 71वां गणतंत्र दिवस

गौतम बुद्ध नगर के सपाइयों ने मनाया 71वां गणतंत्र दिवस

गौतम बुद्ध नगर के सपाइयों ने मनाया 71वां गणतंत्र दिवस

Tricity Today | गौतम बुद्ध नगर के सपाइयों ने मनाया 71वां गणतंत्र दिवस

समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई द्वारा 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मनाया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने झंडा फहराया उसके बाद फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि, विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का हमें गर्व है। देश में विभिन्न जाति समुदाय के लोग बड़े प्रेम के साथ रह रहे हैं। भारत के महान क्रांतिवीरों के देखे हुए सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को अपने राष्ट्र के प्रति ईमानदार निष्ठावान और समर्पित होना चाहिए। हमें आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हुए प्यार और सद्भाव के साथ देश के विकास में सहयोग करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि, देश में गरीबी भ्रष्टाचार अशिक्षा जैसी समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। जिनका हम सब को एकजुट होकर मुकाबला करना है। भारत को विश्व पटल पर महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है। 

इस मौके पर मुख्य रूप से श्याम सिंह भाटी, सुनील भाटी, विनोद लोहिया, कृशान्त भाटी, जगवीर नम्बरदार, सुधीर भाटी, अकबर खान, शौकत चेची, फिरदोष शहनाज, विकास भनौता, सीपी सोलंकी, अमित रौनी, प्रवीण भाटी, विजेंद्र नागर,  वकील सिद्दीकी, अक्षय चैधरी, अमन भाटी, केके भाटी, इमरान सैफी, जावेद अंसारी, प्रदीप रावत, योगेश मास्टर, सतवीर मावी, विजय, रंजीत, प्रेम यादव और प्रवीण गुर्जर आदि सपाईयां मौजूद रहें।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.