नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताया

नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताया

नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताया

Google Image | नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताया

नोएडा में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार की सुबह सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया है। हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए सैकड़ों सपाइयों की भीड़ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंची। समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार जनविरोधी सरकार है। आम आदमी परेशान है। युवा बेरोजगार भटक रहा है। किसानों की बदहाली हो रही है। अपराध चरम पर है। बहन-बेटियां राज्य में सुरक्षित नहीं है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार की सुबह पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी और अशोक चौहान के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे। इस मौके पर अशोक चौहान ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार जनविरोधी सरकार है। राज्य में अपराध चरम पर है। घर से निकलते ही लोगों को लूट लिया जा रहा है। दिनदहाड़े हत्या हो रही है। अपराधियों का मनोबल शीर्ष पर है। रोजाना प्रदेश में पुलिस एनकाउंटर के नाम पर गोली चला रही है। यही वजह है कि राज्य में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता चाल, चरित्र और चेहरे की बात करते थे। आज इस महामारी के दौर में ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए भी बड़े पैमाने पर राज्य में भ्रष्टाचार किया गया है। इससे इस सरकार के चरित्र का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।"

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सुनील चौधरी ने कहा, "आम आदमी की बात सुनने वाला कोई नहीं है। जनप्रतिधि एयरकंडीशनर कमरों में मौज ले रहे हैं। दूसरी ओर युवा बेरोजगार घूम रहा है। नौकरी नहीं है। कारोबार ठप पड़े हैं। गौतमबुद्ध नगर में अपराध चरम पर है। पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम कामयाब नहीं हो पाया है। रोजाना जिले में हत्याएं हो रही हैं। गौरव चंदेल हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को 9 महीने लगे हैं। नोएडा में बीटेक के छात्र अक्षय कालरा की हत्या कर दी गई है। अब तक इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। शहर के लोगों में दहशत व्याप्त है।"

सपा कार्यकर्ता पैदल नारेबाजी करते हुए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इन लोगों के हाथों में तख्तियां और बैनर थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी। सपा नेताओं ने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार वैमनस्य की भावना रखती है। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सपा नेता और कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजी जा रही हैं। ऐसा राजनीतिक विद्वेष की भावना के कारण किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.