समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का निधन, शोक की लहर

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का निधन, शोक की लहर

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का निधन, शोक की लहर

Google Image |

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और और पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का शनिवार की रात करीब 9 बजे निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के औरैया में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे मुलायम सिंह यादव ने पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में अंतिम सांस ली। वह तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रहे थे। दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख भी रहे थे।

मूल रूप से कस्बा ककोर के पास स्थित कढोरे का पुरवा गांव के रहने वाले मुलायम सिंह यादव पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद नजदीकी माने जाते थे। उनके निधन की खबर पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को अंतिम दर्शन के लिए गांव में तांता लगा रहा। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, इंद्रपाल सिंह पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व प्राचार्य डाॅ.अजब सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय यादव, वैकुंठ यादव आदि नेताओं ने गांव जाकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी है। 

मुलायम सिंह यादव के पौत्र गौरव यादव ने बताया कि हाल ही में वह स्वास्थ्य लाभ लेकर कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल से घर लौटे थे। अब शनिवार की रात करीब 9 बजे उनकी मृत्यु हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.