जिम्स में कोरोना वायरस की आशंका में 6 लोगों के लिए गए नमूने

जिम्स में कोरोना वायरस की आशंका में 6 लोगों के लिए गए नमूने

जिम्स में कोरोना वायरस की आशंका में 6 लोगों के लिए गए नमूने

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को छह मरीजों के कोरोना वायरस की आशंका में नमूने लिए गए। ये नमूने जांच के लिए भेज दिए गए। गुरुवार को यहां 40 लोगों के नमूने लिए गए थे।

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कोरोना वायरस की आशंका होने पर मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं। गुरुवार को तो 40 मरीजों के नमूने लिए गए थे। लेकिन शुक्रवार को स्थिति सामान्य जैसी रही। शुक्रवार को सिर्फ 6 मरीजों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। जिम्स में कोरोना को लेकर नोडल सेंटर बनाया गया है। यहां पर 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें हर जरूरी सुविधा दी गई है। डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ भी तैनात किया गया है। 

वहीं, ग्रेटर नोएडा में अर्द्ध सैनिक बलों के ग्रुप सेंटर हैं। शुक्रवार को अद्ध सैनिक बल के अधिकारी भी पहुंचे और कोरोना पर तैयारी को लेकर जानकारी ली। जिम्स के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को छह मरीजों के नमूने लिए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.