ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए, सेक्टरो में फैली गंदगी

ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए, सेक्टरो में फैली गंदगी

ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए, सेक्टरो में फैली गंदगी

Tricity Today | Sanitation worker in Greater Noida went on strike

ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। जिसकी वजह से शहर के आवासीय सेक्टरों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई कर्मचारियों ने करीब 2 सप्ताह पहले मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल करने का ऐलान किया था। विकास प्राधिकरण को उनकी मांगों पर विचार करने का समय भी दिया था। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी बातों पर गौर नहीं किया गया है। जिसके बाद उन्हें मजबूर होकर हड़ताल पर जाना पड़ा है। दूसरी ओर शहर के लोग लगातार बढ़ रही गंदगी से परेशान हो गए हैं। कई सेक्टरों की आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण को मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है।

सफ़ाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सेक्टरो में गंदगी से बुरा हाल है। सेक्टर की गलियों में कूड़ा बिखरा पड़ा है। जिससे लोगों को काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सेक्टर डेल्टा दो आरडब्लूए के महासचिव आलोक नागर ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी की मांग और कोरोना से बचने के लिए पीपीई किट आदि सामान की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी फिर एक बार हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे शहर में जगह-जगह गंदगी फैली पड़ी है। 

आलोक ने कहा, सेक्टरो में बुरा हाल है। लोग बदबू से परेशान हैं। बीमारी फैलने का भी ख़तरा है।आलोक नागर ने बताया कि सफाई कर्मी हर 6 महीने में हड़ताल पर चले जाते हैं। जिसका खामियाजा सेक्टर वासियों को भुगतना पड़ता है। अब ऐसी महामारी में जहां पूरा देश, पूरी दुनिया कोराना से लड़ रहा है, उसी के साथ अब गंदगी के बीच सेक्टर वासियों के रहना पड़ रहा है। सेक्टर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसकी वजह से सेक्टर वासियों में काफी आक्रोश है। अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सेक्टरवासी धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

सेक्टर डेल्टा वन में रहने वाले ओमिंदर सिंह का कहना है कि लोगों ने मजबूर होकर गली के नुक्कड़ पर कूड़ा डालकर ढेर लगा दिया है। जिसमें काफ़ी बदबू आ रही है। इसकी आसपास वाले घरों में लोगों का रुकना मुश्किल हो रहा है। कुत्ते और गाय ढेरों से दिनभर अपने खाने के लिए चीजें तलाशते रहते हैं। आवारा पशुओं ने कूड़े के ढेर सड़कों पर फैला दिए हैं। आसपास के कई सौ मीटर के दायरे में लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। प्राधिकरण को इस मामले में जल्दी दखल देना चाहिए। सफाई कर्मचारियों से बातचीत करके समस्या का समाधान करना जरूरी है।

सेक्टर बीटा टू में रहने वाले अरविंद अस्थाना का कहना है कि सफाई कर्मचारी करीब एक सप्ताह से कूड़ा घरों से नहीं ले जा रहे हैं। जिसके कारण घरों में कूड़ा एकत्रित हो गया है। घरों में बदबू फैल रही है। दूसरी और काफी संख्या में लोग ब्लॉक के गेट के बाहर पॉलिथीन में भरकर कूड़ा फेंक रहे हैं। इस प्रक्रिया से और ज्यादा गंदगी फैल रही है। भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में इन कूड़े के ढेरों से बीमारियां फैल सकती हैं। विकास प्राधिकरण से मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस समस्या का जितनी जल्दी हो सके समाधान किया जाना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.