जिला न्यायालय में नहीं चला संजय भाटी का पैंतरा, जानिए कितने मुकदमों में खारिज हुई याचिकाएं

जिला न्यायालय में नहीं चला संजय भाटी का पैंतरा, जानिए कितने मुकदमों में खारिज हुई याचिकाएं

जिला न्यायालय में नहीं चला संजय भाटी का पैंतरा, जानिए कितने मुकदमों में खारिज हुई याचिकाएं

Google Image | संजय भाटी

जिला न्यायालय से जमानत के लिए पासपोर्ट घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी ने काफी प्रयास किया। लेकिन उसका कोई भी पैंतरा काम नहीं आया। संजय भाटी की और से जमानत याचिका में हवाला दिया गया कि उसने बसपा से सांसद का टिकट मिलने के बाद कंपनी छोड़ दी थी। उसने अन्य लोगों को जिम्मेदारी दे दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी अदालत ने उसके 9 केसों के जमानत याचिका को खारिज कर दिया। 

एडीजीसी धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि संजय भाटी नए दादरी कोतवाली में दर्ज 40 केसों में अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। न्यायालय में शनिवार को उसके बाद जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी। जिनमें से 9 याचिकाओं पर दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच बहस हुई। संजय भाटी की ओर से पक्ष रखा गया किस सांसद का टिकट मिलने पर उसने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। के बाद उसने अन्य लोगों को जिम्मेदारी दे दी थी। हाय वादी पक्ष ने अदालत को बताया आरोपी ने बड़ी संख्या में लोगों को धन कमाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। इसके चलते एडीजे इंद्र प्रीत सिंह जज की अदालत ने संजय भाटी के 9 याचिकाओं को खारिज कर दिया। अब बाकी तीन जमानत याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.