कोरोना संक्रमित युवक का इलाज करने पर ग्रेटर नोएडा के संजीवनी अस्पताल सील

कोरोना संक्रमित युवक का इलाज करने पर ग्रेटर नोएडा के संजीवनी अस्पताल सील

कोरोना संक्रमित युवक का इलाज करने पर ग्रेटर नोएडा के संजीवनी अस्पताल सील

Tricity Today | Sanjeevani Hospital of Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के संजीवनी अस्पताल को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। इस अस्पताल में एक युवक का उपचार किया गया था, जो अब जांच में कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है। अब अस्पताल के स्टाफ, डॉक्टर और दूसरे मरीजों की भी जांच-पड़ताल पड़ताल की जा रही है। यह मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन की चिंता और ज्यादा बढ़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले ग्रेटर नोएडा के संजीवनी अस्पताल में एक युवक को भर्ती करवाया गया था। उसे हल्का बुखार, जुकाम, खांसी और वायरल जैसी परेशानियां थीं। अस्पताल के डॉक्टर ने उपचार किया। जब हालात काबू में नहीं आए तो डॉक्टरों ने उसका कोरोना टेस्ट करवाया। अब जानकारी मिल रही है कि युवक कोरोना वायरस से संक्रमित है। जिसके बाद उसे उपचार के लिए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवा दिया गया है।

दूसरी ओर जिला प्रशासन ने संजीवनी अस्पताल को सील कर दिया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल को सैनिटाइज किया जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और दूसरे लोगों से बातचीत की जा रही है। स्वास्थ विभाग पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि उस युवक के संपर्क में और कितने लोग आए थे। आपको बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे खफा होकर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी बीएन सिंह को फटकार लगाई थी। देर रात उन्हें हटा दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.