पहले डीसीपी बने संकल्प शर्मा, हरीश चन्दर और राजेश सिंह, कौन क्या करेगा पूरी जानकारी

पहले डीसीपी बने संकल्प शर्मा, हरीश चन्दर और राजेश सिंह, कौन क्या करेगा पूरी जानकारी

पहले डीसीपी बने संकल्प शर्मा, हरीश चन्दर और राजेश सिंह, कौन क्या करेगा पूरी जानकारी

Tricity Today | DCP Sankalp Sharma, DCP Harish Chander and DCP Rajesh Kumar Singh

किस जोन में कितने थाने होंगे, यह भी तय कर दिया गया है। जोन तीन में सबसे ज्यादा 9 थाना क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इस जोन में सबसे ज्यादा 4 एसीपी नियुक्त किए गए हैं।gangaतीनों जोन में डीसीपी के साथ एक-एक एडिशनल डीसीपी भी नियुक्त किए गए हैं, जो एसपी रैंक के होंगे। डिप्टी कमिश्नर नितिन तिवारी को मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीनाक्षी कात्यायन डीसीपी क्राइम की जिम्मेदारी निभाएंगी। वृंदा शुक्ला को डीसीपी महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

कमिश्नर आलोक सिंह ने जिले को तीन जोन में बांटकर कामकाज का बंटवारा कर दिया है। संकल्प शर्मा जोन फर्स्ट, हरीश चन्दर जोन सेकेंड और राजेश सिंह जोन थर्ड के डीसीपी नियुक्त किए गए हैं। किस जोन में कितने थाने होंगे, यह भी तय कर दिया गया है। जोन तीन में सबसे ज्यादा 9 थाना क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इस जोन में सबसे ज्यादा 4 एसीपी नियुक्त किए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर ऑफिस की मीडिया सेल से जारी सूचना के मुताबिक जोन एक में संकल्प शर्मा को पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इस जोन में तीन सर्किल रहेंगे। प्रत्येक सर्किल की जिम्मेदारी एसीपी को दी गई है। इस जोन के सर्किल-1 में थाना सेक्टर-20 और सेक्टर-39 हैं। सर्किल-2 में थाना सेक्टर-24 और सेक्टर-58 को रखा गया है। जबकि, सर्किल-3 में थाना सेक्टर-49 और थाना एक्सप्रेस वे हैं। इस जोन के डीसीपी का कार्यालय नोएडा सेक्टर-6 में एसपी सिटी का कार्यालय बनाया गया है।

जोन दो में हरीश चन्दर को पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इस जोन में भी तीन सर्किल बनाए गए हैं। पहले सर्किल में थाना फेज-2 और फेज-3 को रखा गया है। दूसरे सर्किल में थाना बिसरख और बादलपुर हैं। जबकि, तीसरे सर्किल में थाना इकोटेक-3 और सूरजपुर को शामिल किया गया है। जोन दो के डीसीपी सूरजपुर पुलिस मुख्यालय में बैठेंगे। उन्हें पूर्व एसएसपी का कार्यालय दिया गया है।

जोन तीन के डीसीपी राजेश कुमार सिंह बनाए गए हैं। इस जोन में 4 सर्किल हैं। सर्किल-1 में थाना सेक्टर बीटा-2 और नॉलेज पार्क थाना शामिल किया गया है। सर्किल-2 में थाना दादरी और जारचा हैं। सर्किल- 3 में थाना कासना, इकोटेक-1 और दनकौर हैं। यह अकेला सर्किल है, जिसमें तीन थानाक्षेत्रों को शामिल किया गया है। सर्किल-4 में जेवर और रबूपुरा थाना क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

तीनों जोन में डीसीपी के साथ एक-एक एडिशनल डीसीपी भी नियुक्त किए गए हैं, जो एसपी रैंक के होंगे। डिप्टी कमिश्नर नितिन तिवारी को मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीनाक्षी कात्यायन डीसीपी क्राइम की जिम्मेदारी निभाएंगी। वृंदा शुक्ला को डीसीपी महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। सभी डीसीपी के साथ एक-एक एडिशनल डीसीपी भी काम करेंगे। डीसीपी क्राइम, महिला अपराध और हेडक्वॉर्टर के साथ एसीपी भी नियुक्त किए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.