आप विधायक राघव चड्डा के खिलाफ नोएडा के बाद गाजियाबाद में दूसरी एफआईआर

आप विधायक राघव चड्डा के खिलाफ नोएडा के बाद गाजियाबाद में दूसरी एफआईआर

आप विधायक राघव चड्डा के खिलाफ नोएडा के बाद गाजियाबाद में दूसरी एफआईआर

Tricity Today | AAP MLA Raghav Chadda

आम आदमी पार्टी के राजेंद्र नगर दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा के खिलाफ नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में दूसरी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। रविवार की सुबह राघव चड्ढा के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

अब गाजियाबाद कविनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राघव चड्ढा ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी की थी। विधायक ने मुख्यमंत्री पर दिल्ली से यूपी जा रहे लोगों को पुलिस से पिटवाने का आरोप लगाया था। गोविंदपुरम के रहने वाले अश्वनि उपाध्याय ने पुलिस को शिकायत दी और राघव चड्ढा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दिल्‍ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। राघव ने दो दिन पहले एक ट्वीट को कोट रीट्वीट करते हुए लिखा था कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली से जा रहे लोगों को पिटवा रहे हैं। गोविंदपुरम के निवासी अश्वनि ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि विधायक राघव चड्ढा ने गलत जानकारी फैलाई है। इससे देश ही नहीं वैश्विक स्तर पर मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है। 

अश्विनी का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली और दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों के लिए हर सम्भव सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। अब अश्वनि की शिकायत पर कविनगर थाना पुलिस ने राघव चड्ढा के खिलाफ आईटी एक्ट, अफवाह फैलाने और मानहानि के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है।

कविनगर के इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम ने बताया कि अश्विनी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ई गई है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर रविवार की सुबह नोएडा में एफआईआर दर्ज होने के बाद राघव चड्ढा ने विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया था। हालांकि, अभी तक उनकी ओर से माफीनामा या अन्य कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी के युवा और समझदार नेताओं में गिना जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.