Noida: बैंक का एटीएम उखाड़ने की कोशिश करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Noida: बैंक का एटीएम उखाड़ने की कोशिश करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Noida: बैंक का एटीएम उखाड़ने की कोशिश करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Tricity Today | दिनेश कुमार

नोएडा में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एटीएम मशीन से छेडछाड़ करके चोरी का प्रयास करने वाला शातिर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रविवार को सैन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया नया बांस सैक्टर-15 के प्रबंधक में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने बताया कि सैन्ट्रल बैंक के एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति घुसा। जो सीसीटीवी फुटेज में गार्ड की वर्दी पहने दिख रहा था। उसने मुंह पर मास्क लगा रखा था। उसने एटीएम मशीन को खोलकर चोरी करने का प्रयास किया। थाना सेक्टर-20 पर मुकदमा अपराध संख्या 298/2020 धारा 379/411 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था। 

पुलिस ने बताया कि इस घटना पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही की गई। थाना पुलिस ने घटना में संलिप्त अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र मईयादीन निवासी गुप्ता का मकान ग्राम बरौला सैक्टर 49 को गिरफ्तार कर लिया है। यह व्यक्ति मूल रूप से ग्राम कुर्रा थाना राड जिला हमीरपुर का निवासी है। इसे नोएडा में रजनीगंधा चौराहे से रविवार को ही गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर उक्त घटना की स्वीकारोक्ति की गयी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.