VIDEO : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिक्योरिटी गार्ड्स की दबंगई, सुपरवाइजर को बुरी तरह पीटा, जानिए पूरा मामला

VIDEO : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिक्योरिटी गार्ड्स की दबंगई, सुपरवाइजर को बुरी तरह पीटा, जानिए पूरा मामला

VIDEO : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिक्योरिटी गार्ड्स की दबंगई, सुपरवाइजर को बुरी तरह पीटा, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिक्योरिटी गार्ड्स की दबंगई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सुपरटेक इकोविलेज-वन हाउसिंग सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड्स अपने ही सुपरवाइजर से भीड़ गए और सुपरवाइजर को बुरी तरह पीट दिया। गार्ड्स की मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सिक्योरिटी गार्ड सोसाइटी में तैनात अपने सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर रहा है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सुपरटेक इकोविलेज वन हाउसिंग सोसायटी के एक निवासी ने बताया कि, बीते दिनों एक सिक्योरिटी गार्ड रात के समय ड्यूटी के दौरान टॉयलेट में सो रहा था। रात के समय सिक्योरिटी सुपरवाइजर राउंड पर थे। उन्होंने टावर में जब सिक्योरिटी गार्ड को नहीं देखा तो थोड़ी देर वहीं पर उसका इंतजार करने लगे। लेकिन काफी समय बाद भी वह अपनी कुर्सी पर नहीं लौटा।

निवासी ने बताया कि जब उन्होंने टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से सिक्योरिटी गार्ड बाहर निकला। सिक्योरिटी गार्ड शौचालय में सो रहा था। इसका उन्होंने विरोध किया तो सिक्योरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद यह मामला सिक्योरिटी के अधिकारियों के पास पहुंचा है। 

सिक्योरिटी मेंटिनेस अधिकारियों का कहना है कि, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड दोनों में विवाद हुआ है। दोनों ने मारपीट की है। जिसके बाद दोनों को सिक्योरिटी मैनेजमेंट से हटा दिया गया है। अब सोसाइटी में शांति है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.