लॉक डाउन के बाद देखिए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के हालात, VIDEO

लॉक डाउन के बाद देखिए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के हालात, VIDEO

लॉक डाउन के बाद देखिए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के हालात, VIDEO

Tricity Today | लॉक डाउन के बाद देखिए गौतमबुद्ध नगर के हालात

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) और गाजियाबाद को लॉक डाउन कर दिया गया है। दोनों जिलों की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं। दिल्ली और नोएडा की सीमा बहुत ज्यादा सख्ती है। दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली में प्रवेश करने की किसी को इजाजत नहीं दी जा रही है। सड़कों पर केवल निजी वाहन चल रहे हैं। बाजार पूरी तरह बन्द हैं। पुलिस अब सख्ती से लॉक डाउन का पालन करवा रही है।

दूसरी ओर गाजियाबाद में लॉक डाउन के बावजूद दिल्ली और सीमावर्ती जिलों की ओर से आ रहे वाहन चालकों को पुलिस सोमवार की सुबह से वापस लौटा रही है। हालांकि, इस दौरान पुलिस आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को आने-जाने की अनुमति दे रही है।

नोएडा पूरी तरह लॉक डाउन है। नोएडा की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले DND को बंद कर दिया गया है। नोएडा की सीमा सील कर दी गई हैं। जिससे बड़ी संख्या में वाहन DND बॉर्डर पर फंस गए हैं। वहां लम्बा ट्रैफिक जाम लग गया है। कई लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक और गर्मागर्मी हो रही है। लेकिन पुलिस किसी को निकलने की इजाजत नहीं दे रही है।

पार्कों में पसरा सन्नाटा
आम तौर पर शहर के सेक्टर गुलजार रहते हैं। लेकिन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के तमाम पार्क खाली पड़े हैं। नोएडा के मेघदूतम पार्क, ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क और गाजियाबाद का चौधरी चरण सिंह पार्क लॉक डाउन के कारण सूने पड़े हुए हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले इक्का-दुक्का लोग ही पार्क पहुंचे हैं।

फल-सब्जी और किराना की दुकानों पर भीड़
सोमवार की सुबह से ही दूध, फल, सब्जी और किराना स्टोर्स पर भीड़ जुट गई। ग्रेटर नोएडा में तुगलपुर, ऐच्छर, दादरी और दनकौर की सब्जी मंडियों में लोगों की भीड़ है। नोएडा में हरौला, भंगेल और बरौला में भीड़ है। गाजियाबाद में पुराना बस अड्डा सब्ज़ी मंडी में सुबह से खरीदारों की भीड़ लग गई। रविवार की बंदी के बाद सोमवार को ज्यादा चहल पहल रही।

व्यवहारिक रुख अपनाए पुलिस
सड़कों पर खड़ी पुलिस को व्यवहारिक रूप से काम करने को कहा गया है, जिससे किसी को परेशानी नहीं हो। लेकिन किसी को अनावश्यक सड़क पर नहीं आने दिया जा रहा है। इसलिए जिलों की सीमा के साथ ही शहर की अंदरुनी सड़कों पर भी वाहन चालकों को रोक कर सघन पूछताछ की जा रही है। आवश्यक महसूस होने पर ही आने जाने दिया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.