नोएडा: स्व राजीव गांधी जिलास्तरीय द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 और  14 सितंबर को आयोजित होगी

नोएडा: स्व राजीव गांधी जिलास्तरीय द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को आयोजित होगी

नोएडा: स्व राजीव गांधी जिलास्तरीय द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 और  14 सितंबर को आयोजित होगी

Tricity Today | स्व राजीव गांधी जिलास्तरीय द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को आयोजित होगी

स्व राजीव गांधी के 76वे जन्मोत्सव पर राजीव गांधी जिलास्तरीय द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को आयोजित होगी। 

प्रेस को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि आगामी 13 व 14 सितंबर को प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। जिसमे 16 से 22 वर्ष तक के बच्चें भाग ले सकते है। ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 अगस्त से चल रही। अपने आपको इसमे रजिस्टर्ड करने के लिए लनअंरवेीण्पद पर लॉगिन करे। 

चोटीवाला ने कहा कि जिला स्तरीय ईनाम दिए जाएंगे। जिले मे पहले इस पायदान पर रहने वाले को लैपटॉप, द्वितिय आना वाले को टैब, तीसरे पायदान पर रहने वाले को मोबाइल दिया जाएगा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि सभी प्रतिभागियो को सर्टिफि केट भी प्रदान किये जायेंगे। 

प्रेस वार्ता मे युवा कांग्रेस पश्चिम अध्यक्ष ओमबीर यादव, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला, महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, उपाध्यक्ष ललित अवाना, महासचिव जितेंद्र अम्बवता, महासचिव अशोक शर्मा, महासचिव रिजवान चौधरी, जावेद चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ सीमा  उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.