Greater Noida: रक्षा मंत्रालय में तैनात अधिकारी के पिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 17 साल का किशोर गिरफ्तार

Greater Noida: रक्षा मंत्रालय में तैनात अधिकारी के पिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 17 साल का किशोर गिरफ्तार

Greater Noida: रक्षा मंत्रालय में तैनात अधिकारी के पिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 17 साल का किशोर गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नाबालिग साइको किलर ने थप्पड़ का बदला लेने और पैसों के लालच में की थी बुजुर्ग की हत्याgangaपुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया, बल संरक्षण गृह भेज दिया गया है

ग्रेटर नोएडा में दनकौर कोतवाली के इसेपुर गांव में रक्षा मंत्रालय में तैनात अधिकारी के पिता की बहुचर्चित हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्यारोपी 17 साल का है और मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने उसको संरक्षण में लेकर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त छुरी, लूटा गया मोबाइल और टॉर्च बरामद की हैं।

पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी लड़का सिकंदराबाद कस्बे का निवासी है। पहले उसके पिता और फिर 3 साल पूर्व उसकी माता की मृत्यु हो गई थी। वह बिलासपुर कस्बे में ढाई साल से अपने नाना-नानी और मौसी के घर रह रहा था। 17 वर्षीय लड़का कक्षा 6 तक पढ़ा है। लड़का जंगल में तीतर पकड़कर खाता था। कुछ लोगों को भी तीतर पकड़कर देता था। तीतर जंगल में पकड़ने के दौरान ही बुजुर्ग राजेंद्र शर्मा के ट्यूबेल पर उसका आना-जाना था। 

पुलिस ने बताया कि ट्यूबेल पर देर शाम आते समय एक दिन बुजुर्ग ने उसे टोक दिया था। उसे अंदाजा था कि बुजुर्ग के पास काफी पैसे हैं। टोकने का बदला लेने और रुपयों के लालच में ही रात्रि को सोते समय उसने ईंटों से कुचलकर और छुरी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी।

ईसेपुर गांव निवासी बुजुर्ग राजेंद्र शर्मा की 22 मई को रात्रि ट्यूबेल पर सोते समय हत्या कर दी गई थी। शव के पास ईट पड़ी थीं और मोबाइल गायब था। मृतक के बेटे राकेश शर्मा ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की किसी से रंजिश नहीं थी न ही कोई पारिवारिक विवाद था। इस कारण हत्या की यह पहेली पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी।क्षेत्र में यह ऐसा पहला मर्डर है, जिसका 3 दिन में पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

मानसिक रूप से परेशान है लड़का
पुलिस ने बताया कि लड़का मानसिक रूप से परेशान है। उसने अपने शरीर पर भी काटकर निशान बना रखे हैं। उसने अपने शरीर पर भी छुरी से काटने के कई निशान बना रखे थे। वह जंगल में नशेड़ी की तरह घूमकर तीतर का शिकार करता था।

मृतक और परिजनों ने दिया था हत्यारे को सहारा
बुजुर्ग की हत्या का आरोपी लड़का बिन मां-बाप का है। वह बिलासपुर कस्बे में अपनी मौसी और नाना-नानी के यहां रह रहा था। अक्सर आवारा की तरह वह जंगल में भूखा-प्यासा घूमता रहता था। कई बार राजेन्द्र शर्मा और उनके परिजनों ने उसे भोजन आदि खिलाकर ट्यूबवेल पर रहने का सहारा दिया था।

घटना वाले दिन मृतक का पोता उसे बिलासपुर छोड़कर आया था। वह डेढ़ साल से इसेपुर गांव में मृतक के परिजनों के यहां आता-जाता था। घटना वाले दिन भी मृतक का पोता ट्यूबवेल से हत्यारे को बाइक पर बैठाकर बिलासपुर घर छोड़कर आया था। इसके बाद वह घटना को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए रात्रि 10:00 बजे दोबारा जंगल में पहुंचा।

कई महिलाओं से अवैध सम्बन्ध की बात सामने आई
नाबालिग हत्यारे के कई महिलाओं से भी अवैध संबंध थे। संबंध निभाने के लिए ही उसे पैसों की जरूरत थी। पैसों के लालच में ही उसने सुनियोजित ढंग से घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा संरक्षण में लिए जाने पर हत्यारे ने आसानी से अपना जुर्म कबूल कर लिया। केस की जांच करने वाले इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में हत्यारे को इस घटना का तनिक भी अफसोस और पछतावा नहीं है। पुलिस पूछताछ में उसने बड़ी आसानी से पूरी घटना का सच उगल दिया। मृतक के परिजनों ने भी हत्यारे से अनेक सवाल किए। सभी का उसने बे खौफ उत्तर दिया। मृतक के परिजन भी हत्याकांड के खुलासे से पूरी तरह संतुष्ट दिखे।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारे की उम्र 17 वर्ष है। बिना मां-बाप के वह बुरी संगत में रहकर तीतर का शिकार कर जंगल में घूमता था। पैसों के लालच में उसने बुजुर्ग की हत्या की है। उसे पुलिस संरक्षण में जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.