गौर सिटी, अरिहंत आर्डन और पंचशील ग्रीन में 7 संक्रमित और मिले, अस्पताल भेजे गए

गौर सिटी, अरिहंत आर्डन और पंचशील ग्रीन में 7 संक्रमित और मिले, अस्पताल भेजे गए

गौर सिटी, अरिहंत आर्डन और पंचशील ग्रीन में 7 संक्रमित और मिले, अस्पताल भेजे गए

Tricity Today | Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटीज में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 95 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 5 मरीज ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अलग-अलग हाउसिंग सोसायटी में रिपोर्ट किए गए हैं। सभी मरीजों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है। उनके परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी में 3 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो संक्रमित मरीज गौर सिटी के 4th एवेन्यू में मिले हैं। एक 25 साल की युवती हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनफ्लुएंजा के लक्षण दिखने के बाद उन्हें अस्पताल में ही क्वारंटाइन करके रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इस युवती की 58 वर्षीय मां भी वायरस संक्रमित मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वह बेटी के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुई हैं।

उन्हें भी ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला में भी इनफ्लुएंजा के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया था। तीसरा मामला गौर सिटी वन में पार्क एवेन्यू का है। यहां एक 51 वर्षीय महिला संक्रमण की चपेट में आई हैं। उनमें भी इनफ्लुएंजा के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल भेजा गया था। 6 जून को उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिसकी 11 जून को रिपोर्ट आई और उन्हें पॉजिटिव घोषित किया गया है। अब महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

चौथा मरीज ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डन हाउसिंग सोसाइटी में है। सोसाइटी के 61 वर्षीय व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्हें शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें भी इनफ्लुएंजा के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद 5 जून को उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। 11 जून को मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांचवा संक्रमण का मामला पंचशील हाउसिंग सोसायटी का है। जहां एक 28 वर्ष का युवक चपेट में आया है। युवक को उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन सभी लोगों के परिजनों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

छठा मरीज पंचशील ग्रीन टू हाउसिंग सोसायटी का रहने वाला एक युवक है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उसमें इनफ्लुएंजा के लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद उसे शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर इस युवक का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ है और उसे यह नहीं पता है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे क्यों लेने पहुंची है। सातवें मरीज एक 37 साल के व्यक्ति हैं। वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वाले हैं। उन्हें भी शारदा अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। इस व्यक्ति का सैंपल 29 मई को लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में इस मरीज का पूरा पता उपलब्ध नहीं करवाया गया है। केवल नोएडा एक्सटेंशन लिखकर छोड़ दिया गया है। ट्राइसिटी टुडे इस मरीज से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.