ग्रेटर नोएडा में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा, दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा, दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा, दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के सेक्टर सिगमा वन में गेस्ट हाउस में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर गेस्ट हाउस पर छापा मारकर 2 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनमें गेस्ट हाउस का मालिक और मैनेजर भी शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर सिगमा वन के शिवम गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना को तस्दीक करने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त और सेक्टर बीटा टू के एसएचओ पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मारने पहुंचे। पुलिस कार्यवाही के दौरान गेस्ट हाउस में दो महिलाएं मौजूद थीं। उनके पास से कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां और मेकअप का सामान बरामद किया गया है। गेस्ट हाउस में मालिक और मैनेजर भी पकड़े गए हैं। इनके अलावा दो और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। गेस्ट हाउस का मालिक अनीश कश्यप पुत्र व्यास मुंशी है। वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और अभी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिगमा वन में ही रहता है। गेस्ट हाउस का मैनेजर दीपाल कृष्ण पुत्र बेसर ठाकुर है। दीपाल हिमाचल प्रदेश में जगोई का निवासी है। वह यहां नौकरी करता है। तीसरा अभियुक्त राहुल शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा है। वह ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में रामपुर गांव का रहने वाला है। चौथा अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र किशन स्वरूप है। नीरज दनकौर थाना क्षेत्र के आजमपुर गढ़ी गांव का रहने वाला है। 

इन लोगों के पास से 7 मोबाइल फोन, एक टेबलेट, एक स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और ₹12660 बरामद किए गए हैं। गेस्ट हाउस में कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां, मेकअप का सामान, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, होटल का रजिस्टर और डे बुक सील कर दी गई हैं। डीसीपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जिला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.