एपीजे में वार्षिक खेल दिवस में चैंपियन बना शक्ति सदन

एपीजे में वार्षिक खेल दिवस में चैंपियन बना शक्ति सदन

एपीजे में वार्षिक खेल दिवस में चैंपियन बना शक्ति सदन

Tricity Today | एपीजे में वार्षिक खेल दिवस में चैंपियन बना शक्ति सदन

एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अन्तर्सदनीय खेल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें शक्ति सदन को चैंपियन घोषित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि स्पोट्र्स का अर्थ केवल खेल खेलना नहीं है। बल्कि यह हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासित रहना सिखाता है। इससे नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है और चारित्रिक उन्नति में भ्सी यह काफी सहायक होता है। खेल प्रतियोगिताओं में नर्सरी कक्षा से आठवीं कक्षा के खिलाड़ियों ने रिले रेस, 100 मी., 200 मी., 400 मीटर दौड़,  हर्डल रेस आदि में भाग लिया।
 
जूनियर वर्ग के छात्रों की रिले रेस में शक्ति सदन के कृष्णा, कृतिज्ञ, देवांग और ऋषभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में भी शक्ति सदन के ही जय कादियान, विश्वम लखावन, कुणाल भाटी और मनुमय मिश्रा ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग छात्राओं की 200मी दौड़ में सत्य सदन की इशिका ने प्रथम, शक्ति सदन की ऋचा ने द्वितीय और धैर्य सदन की कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट वर्ग छात्रों की 200 मीटर दौड़ में सत्य सदन के ईमान दानिश प्रथम, लक्ष्य सदन की तेजस भाटी ने द्वितीय और शक्ति सदन के सुविज्ञ गौतम तीसरे स्थान पर रहे। 

इंटरमीडिएट वर्ग छात्रों की 100 मी हर्डल दौड़ में सत्य सदन के यशांश पचौरी  प्रथम, दूसरे स्थान पर धैर्य सदन के शौर्य वर्धन साहनी  रहे। इंटरमीडिएट वर्ग की छात्राओं की 100 मी हर्डल दौड़ में धैर्य सदन की काव्या प्रथम रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या ने प्रथम स्थान पाने वाले को शक्ति सदन को स्वर्ण, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सत्य सदन को रजत और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लक्ष्य सदन को कांस्य पदक वितरित किए। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.