लड़कियों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देगा ग्रेटर नोएडा का यह विश्वविद्यालय

लड़कियों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देगा ग्रेटर नोएडा का यह विश्वविद्यालय

लड़कियों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देगा ग्रेटर नोएडा का यह विश्वविद्यालय

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शारदा विश्वविद्यालय ने लड़कियों को प्रवेश शुल्क में 50 फीसदी छूट की घोषणा की है। साथ ही अगले सत्र से काउन्सिल वाले कोर्सों को छोड़कर अन्य सभी में 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने की तैयारी है। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कुल छात्रों में 44 प्रतिशत छात्राएं पढ़ती हैं।

शारदा विश्वविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम मनाया गया। 17 से 25 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल, डेंटल, बेसिक साइंस, इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी, मैनेजमेंट, नर्सिंग, शिक्षा विभाग आदि में कार्यकम आयोजित करके महिलाओं के सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सभी को जागरूक किया गया।
विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च द्वारा आयोजित गोष्ठी में गौतम बुद्ध नगर की पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला। स्कूल ऑफ डेंटल साइंस ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें डीन डॉ. निरुपमा गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किये।

विश्वविद्यालय के जॉइंट रजिस्ट्रार डॉ. अजित कुमार ने बताया कि प्रबंधन ने इस बार छात्राओं को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत तक छूट देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बिना काउंसलिंग वाले कोर्स में अगले सत्र से 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। इसका प्रस्ताव एकेडमिक काउंसिल में जायेगा। प्रस्ताव पास होने के बाद इसे लागू किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.