शिल्पा शेट्टी ने कुछ इस तरह मनाया अपनी जान का बर्थडे

शिल्पा शेट्टी ने कुछ इस तरह मनाया अपनी जान का बर्थडे

शिल्पा शेट्टी ने कुछ इस तरह मनाया अपनी जान का बर्थडे

Tricity Today | Shilpa Shetty Family

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है। उन्होंने अपने लाड़ले बेटे की कुछ फोटो का वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। और लिखा है कि आज मेरे बेटे वियान राज का बर्थडे है। बेटा वियान राज जब भी तुमको मेरी जरूरत होगी। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी। और मेरा प्यार तुम्हारे लिए कभी कम नही होगा। मैं ऐसे ही तुमको प्यार करती रहूंगी।

शिल्पा शेट्टी के साथ वियान राज के पापा राजकुंद्रा ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपने बेटे को बर्थडे विश किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरा बेटा मेरी जिंदगी मेरे दिलों की धड़कन बेटे को जन्मदिन की बधाई। इतने प्यारे बेटे के लिए भगवान का शुक्रिया। वियान राज कुंद्रा मुझे तुम पर गर्व है। 

आपको बता दे कि शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर वीडियो और फ़ोटो पोस्ट करती रहती है। वो टिकटोक पर भी वीडियो पोस्ट करती रहती है। शिल्पा ने अपने बेटे के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर वियान राज की बचपन की कुछ फोटो और वीडियो भी पोस्ट की है। इतना ही नही उन वीडियो और फ़ोटो को लोग काफी पसंद कर रहे है। और बर्थडे विश कर रहे है। शिल्पा के इस पोस्ट को ऋतिक रोशन, दीया मिर्जा जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने लाइक किया है। साथ ही टाइगर श्रॉफ ने हैपी बर्थडे ब्रो लिखा है। वहीं शिल्पा के फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके बेटे को बर्थडे विश किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.