Greater Noida : शिवसेना के नगर अध्यक्ष सपा में शामिल हुए

Greater Noida : शिवसेना के नगर अध्यक्ष सपा में शामिल हुए

Greater Noida : शिवसेना के नगर अध्यक्ष सपा में शामिल हुए

Tricity Today | शिवसेना के नगर अध्यक्ष सपा में शामिल हुए

ग्रेटर नोएडा में शिव सेना के दादरी नगर अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा शनिवार को शिवसेना छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण आज देश और प्रदेश के हालात बहुत खराब है। प्रदेश में लगातार हो रही लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार की घटनाओं से हाहाकर मचा हुआ है। 

दुष्यंत शर्मा ने कहा, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। भाजपा के झूठे वायदों के झांसे में आई जनता एकबार फिर से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री देखना चाहती है। इस मौके पर दुष्यंत शर्मा ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हो रहे हैं। जनपद में पार्टी को मजबूत करने के वह पूरी लगन से कार्य करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से श्याम सिंह भाटी, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.