IPL 2020: नोएडा के शिवम मावी ने मुम्बई के खिलाफ एक विकेट झटका, मैच जारी

IPL 2020: नोएडा के शिवम मावी ने मुम्बई के खिलाफ एक विकेट झटका, मैच जारी

IPL 2020: नोएडा के शिवम मावी ने मुम्बई के खिलाफ एक विकेट झटका, मैच जारी

Google Image | नोएडा के शिवम मावी

MI vs KKR : संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे IPL 2020 में नोएडा के युवा क्रिकेटर शिवम मावी ने कमाल किया है। उन्होंने Mumbai Indians के खिलाफ अपनी टीम को बड़ी कामयाबी दिलाई है। अब से थोड़ी देर पहले शिवम मावी ने मुंबई इंडियन का एक विकेट चटखाया है। यह मैच अभी जारी है। मुम्बई इंडियन का स्कोर एक विकेट पर 48 रन है।

शिवम मावी कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं। शिवम को कप्तान ने पारी का दूसरा ओवर फेंकने के लिए बुलाया था। शिवम ने ओवर की दूसरी गेंद क्विंटो डी कोक्स को फेंकी थी। जिस पर कोक्स ने लंबा छक्का मारने की कोशिश की। शिवम के सहयोगी फील्डर निखिल नाइक ने एक आसान सा कैच ले लिया। इस गेंद के वक्त मुंबई इंडियंस का स्कोर 8 रन था। अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही शिवम मावी ने शानदार कामयाबी हासिल की। अभी मुंबई इंडियंस की टीम 64 रन के स्कोर पर खेल रही है। अभी तक टीम को केवल एक ही नुकसान हुआ है। यह कामयाबी शिवम मावी के खाते में गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.