शिवमणि रौसा करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश संरक्षक बने

शिवमणि रौसा करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश संरक्षक बने

शिवमणि रौसा करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश संरक्षक बने

Tricity Today | Shivmani Rosa appointed as State Patron of Corruption Free India Organization

ग्रेटर नोएडा के एनआरआई सिटी स्थित कार्यालय पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की रविवार को बैठक हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में जनपद गौतमबुद्ध नगर के गांव सरकपुर निवासी शिवमणि रौसा को संगठन में प्रदेश संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एनआरआई सिटी में बैठक की गई। बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन से लोगों को जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर के गांव सरकपुर निवासी शिवमणि रौसा को संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया है। वहीं, विनीत रौसा को भी संगठन का सक्रिय सदस्य बनाया गया है।

संगठन की कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया ने कहा कि देश और प्रदेश के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भ्रष्टाचार के कारण किसान, मजदूर, व्यापारी और युवाओं का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, आतंकवाद से भी बड़ी समस्या है। जिस कारण देश विकास की तरफ नहीं बढ़ पा रहा है। नवनिर्वाचित प्रदेश संरक्षक शिवमणि रौसा ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है, उस जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाऊंगा।

इस दौरान संजय भैया बलराज हूण, देवेंद्र नागर क्यामपुर, जीत सिंह बैसोया, टोनी गर्ग, अरुण नागर, दीपक भाटी, संदीप भाटी और सुमित पहलवान आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.