शिवराज सिंह चौहान और सुरेंद्र सिंह नागर ने दिल्ली में वोट मांगे

शिवराज सिंह चौहान और सुरेंद्र सिंह नागर ने दिल्ली में वोट मांगे

शिवराज सिंह चौहान और सुरेंद्र सिंह नागर ने दिल्ली में वोट मांगे

Tricity Today | शिवराज सिंह चौहान और सुरेंद्र सिंह नागर ने दिल्ली में वोट मांगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में रविवार को कई जनसभाएं कीं। शिवराज सिंह चौहान और सुरेंद्र सिंह नागर ने कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र चौधरी के लिए प्रचार किया। दरअसल, कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र गुर्जर बाहुल्य है।

कस्तूरबा नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, दिल्ली की सरकार ने पांच वर्षों तक केवल लोगों को गुमराह किया है। अरविंद केजरीवाल ने खुद काम नहीं किया और केंद्र सरकार को भी दिल्ली में कोई काम नहीं करने दिया। भाजपा शासित राज्यों में केंद्र सरकार की एक से बढ़कर एक योजनाएं चल रही हैं। जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है लेकिन दिल्ली के लोगों को अरविंद केजरीवाल ने अछूता रखा है। वह दावा करते रहे कि उन्होंने दिल्ली को विकसित कर दिया है लेकिन हकीकत सबके सामने है। बिजली और पानी के लिए लोग परेशान हैं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जैसी थी उसे वैसा भी नहीं रहने दिया है। वह शाहीन बाग का समर्थन कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है। अरविंद केजरीवाल पांच वर्षों से जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। अब दिल्ली की जनता सारा किस्सा समझ चुकी है। एक बार केजरीवाल के झांसे में आ चुके हैं, अबकी बार कोई उनके झूठ में फंसने वाला नहीं है। गौतमबुद्ध नगर के भाजपा नेता जितेंद्र अग्रवाल और श्याम सिंह बैसला ने भी दोनों वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रचार किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.