BREAKING: ग्रेटर नोएडा में दो दोस्तों के बीच गोलीबारी और मारपीट, ब्याज की रकम को लेकर संघर्ष हुआ

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में दो दोस्तों के बीच गोलीबारी और मारपीट, ब्याज की रकम को लेकर संघर्ष हुआ

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में दो दोस्तों के बीच गोलीबारी और मारपीट, ब्याज की रकम को लेकर संघर्ष हुआ

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र के डेरी गुजरान गांव में बकाया और ब्याज के पैसों को लेकर आज सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस संघर्ष में गोलीबारी भी हुई है। जिससे इस घटना में कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

दनकौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि डेरी गुजरान गांव के रहने वाले दो दोस्तों अमित और राहुल के बीच पैसों का लेनदेन हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह ब्याज को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों तरफ से लोग आ गये। उन्होंने बताया कि तीखी बहस के साथ ही बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर में मारपीट हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में अमित, अरुण, रेनू आदि गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

उन्होंने बताया कि घटना के बाबत अरुण ने राहुल, सचिन व दो अन्य अज्ञात लोगों को नामित करते हुए थाना दनकौर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने उनके ऊपर जान से मारने की नियत से गोली भी चलाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.