नोएडा में शराब माफिया और पुलिस के बीच गोलीबारी, एक को लगी गोली

नोएडा में शराब माफिया और पुलिस के बीच गोलीबारी, एक को लगी गोली

नोएडा में शराब माफिया और पुलिस के बीच गोलीबारी, एक को लगी गोली

Tricity Today | Shooting between liquor mafia and police in Noida then one shot

गुरुवार की देर रात नोएडा में शराब माफिया और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। इस मुठभेड़ में शराब माफिया को गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शराब माफिया मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला है और फिलहाल नोएडा में रहता है। नोएडा पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर रखा है, जिसके लिए पुलिस उसे कई महीने से तलाश कर रही थी

थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर-85 में शराब माफिया को मुठभेड़ में गोली लगी है। शराब माफिया मेहंदी हसन पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसका एक साथी बदमाश मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि याकूबपुर गांव में शराब माफिया मेहंदी हसन ने अपने साथी के संग मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की थी। इसके खिलाफ थाना फेज-2 में गैंगस्टर एक्ट सहित 9 मुकदमे दर्ज हैं। यह नोएडा के ग्राम इलहबास में रहकर शराब तस्करी करता है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात थाना फेज-2 पुलिस इंडिया टीवी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी काली अपाचे बिना नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया। यह लोग रुके नहीं तो पुलिस ने इनका पीछा किया। NSEZ के गंदे नाले पर इनमें से पीछे बैठे व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से फ़ायर किया। जिससे पुलिस बाल  बाल बच गई। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को गोली लगी। जिससे वह मौके पर गिर गया।

पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना  नाम मेहंदी हसन पुत्र सुलेमान बताया है। वह मूल रूप से इकेरा, बरनाहल, मैनपुरी का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। भागे बदमाश की तलाश जारी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.