श्री बालाजी सेवा समिति रोजाना सैकड़ों लोगों को खाना खिला रही है

श्री बालाजी सेवा समिति रोजाना सैकड़ों लोगों को खाना खिला रही है

श्री बालाजी सेवा समिति रोजाना सैकड़ों लोगों को खाना खिला रही है

Tricity Today | श्री बालाजी सेवा समिति के लोग जरुरतमंदो के लिए खाना बनाते हुए

कोरोना महामारी के कारण भारत में लाॅकडाउन लागू है। इसके चलते गरीब और मजदूर लोगों के रोजगार चले गये है। इसलिए बेसहाय और मजदूर लोगों के पास खाना को रूपये तक नही है। सोमवार को श्री बालाजी सेवा समिति ने असहाय लोगों को भोजन सामग्री की वितरण की व्यवस्था की।

समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि वह और उनकी समिति लगातार जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित कर रही है। रोजाना सैकडों लोगों को खाना दिया जाता है। सोमवार को कुछ क्षेत्र में जगहों पर 550 लोगों को खाना वितरित किया गया है। यह कार्य लोगों की सेवा के लिए 3 मई तक चलेगा। 

उन्होंने बताया कि यह भारत के लिए एक विपरित समय है। जिससे हम सभी को एक साथ मिलकर लडना है। जो लोग गरीब लोगों की मदद के लिए सक्षम है। उन्हें गरीबों की मदद करनी चाहिए। सभी को लाॅकडाउन का पालन करना चाहिए। इस समिति के सचिव प्रवीण टाइगर, अनिल रामपुर, नवीन नागर, गौरव वशिष्ठ, अनिल शर्मा आदि लोग शामिल रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.