छह टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कनिका कपूर की अस्पताल से छुट्टी, लखनऊ से लेकर नोएडा तक मचा था हड़कम्प

छह टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कनिका कपूर की अस्पताल से छुट्टी, लखनऊ से लेकर नोएडा तक मचा था हड़कम्प

छह टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कनिका कपूर की अस्पताल से छुट्टी, लखनऊ से लेकर नोएडा तक मचा था हड़कम्प

Social Media | Bollywood Singer Kanika Kapoor

कनिका कपूर के कारण यूपी के मंत्री, विधायकों, पत्रकारों से लेकर संसद भवन तक संक्रमण पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था।gangaकनिका ने लखनऊ और कानपुर में कई पार्टियों में भाग लिया था। कनिका की लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश में उन पर कई एफआईआर भी दर्ज की गई है।

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) लखनऊ से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें सोमवार की सुबह अस्पताल से घर भेज दिया गया। कनिका कपूर को छह टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई है। कनिका कपूर के कारण यूपी के मंत्री, विधायकों, पत्रकारों से लेकर संसद भवन तक संक्रमण पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) बीते 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं। कनिका ने लखनऊ और कानपुर में कई पार्टियों में भाग लिया था। कनिका की लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश में उन पर कई एफआईआर भी दर्ज की गई है। सिंगर कनिका कपूर पर कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। कनिका कपूर की पार्टियों में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए थे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने भी लखनऊ की पार्टी में भाग लिया था।

कनिका कपूर की पार्टी में भाग लेने वाले कई सांसदों और मंत्रियों ने संसद में उपस्थिति दर्ज करवाई थी। जब कनिका कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई तो पूरे देश में हड़कंप मच गया था। देश के कई बड़े नेताओं को होम क्वॉरेंटाइन होना पड़ा। इतना ही नहीं कनिका कपूर की वजह से यूपी कैबिनेट और भारतीय संसद तक संक्रमण पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था। जिसके बाद कनिका कपूर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

कनिका कपूर की वजह से गौतम बुद्ध नगर में भी हड़कंप मच गया था। दरअसल, कनिका कपूर की पार्टी में  शामिल हुए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रेटर नोएडा में एक बैठक की थी जिसमें जिले के 50 पत्रकार, डीएम सीएमओ, सीडीओ और तीनों विधायक शामिल हुए थे। जिसके चलते जिले के तीनों विधायकों को होम क्वॉरेंटाइन होना पड़ा था।

बाद में यूपी के हेल्थ मिनिस्टर  की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिले में हालात सामान्य हुए थे। 17 मार्च से कनिका कपूर इलाज के लिए लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती थी। रविवार को ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज दे दिया गया है। कनिका का जन्म लखनऊ में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं। कनिका का एक फोटो ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स के साथ वायरल हुआ। प्रिंस को संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया तो यह फोटो वायरल हो गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.