सोनिया गांधी का मेडिकल बुलेटिन जारी, ये है बीमारी

सोनिया गांधी का मेडिकल बुलेटिन जारी, ये है बीमारी

सोनिया गांधी का मेडिकल बुलेटिन जारी, ये है बीमारी

Tricity Today | Sonia Gandhi

सर गंगाराम अस्पताल की ओर से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया गया है। उन्हें रविवार की शाम 7 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी का मेडिकल परीक्षण किया गया है। वह पेट के संक्रमण से पीड़ित पाई गई हैं और उसी का इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। बताया गया था कि सोनिया गांधी को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोनिया गांधी देर शाम करीब सात बजे सर गंगाराम अस्पताल गई थीं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी अस्पताल गई थीं। दरअसल, वह तेज पेट दर्द से परेशान थीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.