एससीएसटी हॉस्टल से शारदा में शिफ्ट किए गए छह मरीज

एससीएसटी हॉस्टल से शारदा में शिफ्ट किए गए छह मरीज

एससीएसटी हॉस्टल से शारदा में शिफ्ट किए गए छह मरीज

Tricity Today | Sharda Hospital

-शारदा अस्पताल में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड शुरूganga-दो परिवारों के हैं छह मरीज भर्ती, हॉस्टल में क्वारंटाइन थे

शारदा अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के मरीज पहुंचने लगे हैं। सोमवार रात और मंगलवार को छह संदिग्ध मरीज यहां भर्ती हुए हैं। ये सभी अभी तक एसएसी एसटी हॉस्टल मे क्वारंटाइन थे। अब इन मरीजों का यहां पर इलाज शुरू हो गया है।

शारदा अस्पताल में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने छह मरीजों को यहां भेजा है। इनमें सोमवार देर रात एक परिवार के चार मरीजों को भर्ती किया गया है। मंगलवार सुबह भी दो अन्य मरीज भर्ती किए गए हैं। ये सभी कासना स्थित एसएसीएसटी हॉस्टल से शिफ्ट किए गए हैं। इन मरीजों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग की ओर से जा चुका है और रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संदिग्ध मरीजों का लक्षणों के आधार पर उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि कुछ मरीजों ने अंबेडकर हॉस्टल में असुविधाओं की शिकायत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से की थी। जिसके बाद इनको यहां भेजा गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष निरंजन ने बताया कि शारदा अस्पताल में कोरोना के छह संदिग्ध मरीजों का उपचार शुरू हो गया है।

कोरोना का एक पाजिटिव मरीज भी भर्ती
शारदा अस्पताल में कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज भी भर्ती हुआ है। यह मरीज एक अस्पताल की डायलिसिस विभाग में टेक्नीशियन है। उसे भी कोरोना का संक्रमण हो गया है। मंगलवार को उसे शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. अजित कुमार ने बताया कि छह संदिग्ध मरीजों के अलावा एक पॉजिटिव मरीज भी शारदा अस्पताल में भती है। जिसका इलाज चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.