स्मृति ईरानी का काफिला रोका गया, महिलाओं ने चूड़ियां दिखाकर पूछा- अब ये किसे दें

स्मृति ईरानी का काफिला रोका गया, महिलाओं ने चूड़ियां दिखाकर पूछा- अब ये किसे दें

स्मृति ईरानी का काफिला रोका गया, महिलाओं ने चूड़ियां दिखाकर पूछा- अब ये किसे दें

Tricity Today | स्मृति ईरानी का काफिला रोका गया, महिलाओं ने चूड़ियां दिखाकर पूछा- अब ये किसे दें

वाराणसी में केंद्रीय महिला कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला भीड़ ने रोक लिया। स्मृति ईरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद निकल रही थीं। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उन्हें बीच रास्ते रोक लिया। स्मृति ईरानी ने अपनी कार का शीशा उतारकर एक महिला से बातचीत की। महिला ने "स्मृति ईरानी गो बैक" और "स्मृति ईरानी मुर्दाबाद" के नारे लगाए। उन्हें लाल रंग की चूड़ियां भेंट करनी चाहीं। महिला ने स्मृति ईरानी से कहा, आप पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां दिखाती थीं। अब आप की सरकार में यह चूड़ियां किसे दी जाएं? स्मृति ईरानी का काफिला रुकते ही सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में सिक्योरिटी पहुंची और भीड़ को हटाया गया।

हाथरस कांड को लेकर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में उबाल का आलम है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वाराणसी में थीं। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हालांकि, विपक्ष उनके ऊपर पिछले एक सप्ताह से चुप्पी साधकर बैठने का आरोप लगा रहा था। महिला मामलों की मंत्री होने के बावजूद मौन धारण करने का आरोप लगाया जा रहा था। अब शनिवार की दोपहर स्मृति ईरानी ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहां से निकलते हुए स्मृति ईरानी को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। महिलाओं ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक महिला ने स्मृति ईरानी को चूड़ियां दिखाकर कहा, आप पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां पहनने के लिए दिखाती थीं। अब ये चूड़ियां किसे दी जाएं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.