नोएडा और गाजियाबाद में गांजा तस्कर करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

नोएडा और गाजियाबाद में गांजा तस्कर करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

नोएडा और गाजियाबाद में गांजा तस्कर करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

झुग्गी-झोपडी व क्षेत्र में गांजा तस्करी करने वाले महिला समेत तीन तस्करो को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 4 किलो गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए तस्कर शातिर किस्म के है, जो कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से गांंजा तस्करी कर रहे थे। 

थाना प्रभारी नागेन्द्र चौबे ने बताया कि, देर रात मुखबिर की सूचना पर चांदमारी झुग्गी झोपड़ी विजयनगर से दीपक पुत्र करण सिंह, सुमित पुत्र नरेश चंद निवासी बिहारीपुरा आदर्श नगर कॉलोनी, महिला तस्कर निवासी चिपयाना थाना बिसरख नोएडा को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ विजयनगर थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। 

उन्होने बताया कि पकडे गए तस्कर शातिर किस्म के है, जो कि क्षेत्र में गांजा की खेप मंगाकर क्षेत्र में पुडिया बनाकर 80 से 100 रूपए में सप्लाई करते थे। जिनका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.