ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सुपरटेक इको विलेज-1 में सांप दिखने से हड़कंप मचा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सुपरटेक इको विलेज-1 में सांप दिखने से हड़कंप मचा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सुपरटेक इको विलेज-1 में सांप दिखने से हड़कंप मचा

Tricity Today | सुपरटेक इको विलेज-1 में सांप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी में शुक्रवार देर रात टावर ए-1 व 2 के पास सांप दिखाई देने से सोसायटी के लोगों में हड़कंप मच गया। सांप निकलने के बाद लोगो ने सुरक्षा गार्ड की मदद से उसे पकड़कर सोसाइटी के बाहर फेंका। निवासियों का आरोप है कि सोसायटी के आसपास बड़ी झाड़ियां होने की वजह से सांप और अन्य कीड़े मकोड़े रहते हैं। इसके लेकर कई बार मेंटिनेस में शिकायत की गई है। लेकिन कोई हल नही निकला। 

शुक्रवार देर रात ग्रेनो वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज-1 में ए-1 और ए-2 टावर के पास ग्रीन बेल्ट में सांप दिखने से निवासियों में दहशत मच गई। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे कुछ निवासियों को रात में टहलते हुए झाड़ियों के बीच कुछ चमकदार चीज दिखाई दी। लोगों ने पास जाकर देखा तो वह सांप था। देखते ही लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि जिस स्थान पर सांप पाया गया वहीं पास में लोग टहलते हैं और बच्चे खेलते हैं। निवासियों ने तुरंत सिक्योरिटी गार्ड को सूचित किया। गेट पर तैनात गार्ड में से एक को सांप पकड़ना आता था। गार्ड ने सांप को झाड़ियों से बाहर निकाला और डण्डे पर रख कर सोसाइटी के बाहर नालियों में छोड़ दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.