ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सामाजिक संस्थाओं ने 100 परिवारों को राशन दिया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सामाजिक संस्थाओं ने 100 परिवारों को राशन दिया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सामाजिक संस्थाओं ने 100 परिवारों को राशन दिया

Tricity Today | Social organizations in Greater Noida West ration 100 families

लाॅकडाउन के दौरान आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अमरपुष्प एजुकेशनल, पियर तो पियर हेल्प, ग्रेनो वेस्ट साइकिलिंग क्लब, शिरो लोटस चैरिटेबल ट्रस्ट तथा साई सेवा ट्रस्ट ने साथ मिलकर ग्रेटर नोएड वेस्ट में स्थित गांवों में रह रहे 100 गरीबों और मजदूर परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। 

राशन के तौर पर 1 किलो दाल, 1 किलो चावल, 1 किलो आटा,  500 मिली लीटर सरसों का तेल तथा 1 किलो नमक था। यह ग्रेटर नोएडा के 100 परिवारों को दिया गया। साथ ही आशीष कुशवाहा तथा अन्य वालंटियर ने लोगों को सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112 के बारें में जानकारी दी। 

विवेक रमन ने बताया कि, हर एक व्यक्ति को दूसरे से 2 मीटर की दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति एक जगह से दूसरी जगह पर पलायन ना करें। केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार अपनी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आप लोगों की सुविधा के लिए एक महीने का किराया माफ कर दिया। साथ ही आपकों खाने को भी दे रही है। हम सबकों मिलकर कोरोना वायरस से लडना है। इस मौके पर अमरपुष्प डायरेक्टर आशीष कुशवाहा, अजय कुमार, अमनप्रीत सिंह, विजय चैबे तथा अमित झा आदि लोग शामिल थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.