जेवर से तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता होराम सिंह के बेटे की मौत, चार दिन पहले दामाद की मौत हुई

जेवर से तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता होराम सिंह के बेटे की मौत, चार दिन पहले दामाद की मौत हुई

जेवर से तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता होराम सिंह के बेटे की मौत, चार दिन पहले दामाद की मौत हुई

Google Image | महेश (File Photo)

जेवर से तीन बार विधायक रह चुके और भारतीय जनता पार्टी के नेता होराम सिंह के बेटे की मौत हो गई है। शनिवार की सुबह विधायक के बेटे को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक के बेटे ने खुद को गोली मार ली है। चार दिन पहले ही होराम सिंह के दामाद की भी मौत हो गई थी। दामाद को कोरोना का संक्रमण हुआ था। बाद में हृदयाघात के कारण उनकी मौत हो गई। अब शनिवार की सुबह उनके बेटे की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता के बेटे ने शनिवार (14 नवंबर, 2020) की सुबह कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जेवर से तीन बार विधायक रह चुके होराम सिंह के बेटे महेश (30 वर्ष) के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनने के बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो महेश को मृत पाया।

उन्होंने कहा कि महेश का शव जमीन पर था और उसके पास बंदूक पड़ी हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर एमके उपाध्याय ने कहा कि पहली नजर में ये आत्महत्या का मामला लगता है। उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और मामले की जांच जारी है।

आपको बता दें कि केवल 4 दिन पहले ही होराम सिंह के दामाद की भी कोरोना वायरस संक्रमण और हृदयाघात के कारण मौत हुई है। होराम सिंह के दामाद राम अवतार नोएडा के भवानी शंकर इंटर कॉलेज में पीटी टीचर थे। रामअवतार की पत्नी और पूर्व विधायक होराम सिंह की बेटी बाला देवी गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। अभी परिवार राम अवतार सिंह की असामयिक मृत्यु से उबरा नहीं था कि अब शनिवार की सुबह हो राम सिंह के बेटे की मौत हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.