Greater Noida: बेटे ने पिता का गला काटा, जानिए वजह

Greater Noida: बेटे ने पिता का गला काटा, जानिए वजह

Greater Noida: बेटे ने पिता का गला काटा, जानिए वजह

Tricity Today |

दादरी के जारचा कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर बाप बेटे के रिश्ते को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपने बाप की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस जानकारी के अनुसार, दादरी के जारचा कोतवाली क्षेत्र के क्लोदा गांव में एक बाप और बेटे का काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद दोनों का विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा था। इसी के चलते शनिवार को कलयुगी बेटे ने अपने बाप की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

धारदार हथियार से हमला होते ही पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। सुचना मिलते ही पुलिस वारदात के स्थान पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि, घरेलू विवाद के चलते बेटे ने पिता की हत्या की है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.