सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति को 12वीं में 98 फीसदी अंक मिले, पिता ने क्या कहा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति को 12वीं में 98 फीसदी अंक मिले, पिता ने क्या कहा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति को 12वीं में 98 फीसदी अंक मिले, पिता ने क्या कहा

Google Image | सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति को 12वीं में 98 फीसदी अंक मिले

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर और फेसबुक पर जानकारी दी है कि उनकी बेटी अदिति ने आईएससी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 98 फ़ीसदी अंक हासिल किए हैं। जिसके बाद अखिलेश यादव और उनकी बेटी अदिति को बधाई देने का तांता लग गया है। ट्विटर और फेसबुक पर हजारों की संख्या में लोगों अदिति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आईएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया है। शनिवार की सुबह सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पर लिखा है कि उनकी बेटी अदिति ने आईएससी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 98 फ़ीसदी अंक हासिल किए हैं। अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि मेहनती छात्र हमारे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव के तीन बच्चे हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। सबसे बड़ी बेटी टीना यादव हैं। अदिति दूसरे नंबर की हैं और सबसे छोटा बेटा अर्जुन है। अखिलेश यादव खुद भी छात्र जीवन में मेधावी रहे हैं। अखिलेश यादव ने मैसूर के जेएसएस इंजीनियरिंग कॉलेज से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की थी। उसके बाद उन्होंने मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग मैसूर यूनिवर्सिटी से की। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से भी अखिलेश यादव ने पढ़ाई की है। अखिलेश यादव ने 12वीं तक की पढ़ाई धौलपुर के मिलिट्री स्कूल से की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.