सपाइयों ने केक काटकर और सपा सरकार के कार्यों को गिनाकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपाइयों ने केक काटकर और सपा सरकार के कार्यों को गिनाकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपाइयों ने केक काटकर और सपा सरकार के कार्यों को गिनाकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

TricitSamajwadi Party, Samajwadi Party Gautam Buddh Nagar, Greater Noida Samajwadi Party, Noida Samajwadi Party, Akhilash Yadav, Akhilash Yadav Birthday, Happy Birthday Akhilash Yadav, Samajwadi Governmenty Today | सपाइयों ने केक काटकर और सपा सरकार के कार्यों को गिनाकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया है। पूरे उत्तर प्रदेश में सपाइयों से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर समाजवादी नेता गौतम बुद्ध के सचिव जगबीर नम्बरदार के नेतृत्व में सादोपुर की झाल पर स्थित कार्यालय पर केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।

जगबीर नम्बरदार ने कहा है कि सपा सरकार के कार्य उत्तर प्रदेश में विकास की राह तय करना है। अखिलेश यादव के कार्य आज भी उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहे है। अखिलेश यादव ने प्रदेश के युवाओं को मजबूत करने के लिए लॅपटॉप का वितरण किया था, अखिलेश यादव ने पार्टी ने बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता शुरू किया था, उत्तर प्रदेश के विकास के लिए पार्टी ने लखनऊ में मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू किया, पार्टी ने प्रदेश के विकास के लिए सबसे बड़े हाइवे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू करवाया, पार्टी ने कानपुर और वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण शहरों के विकास के लिए मेट्रो के निर्माण कराने का फैसला लिया, सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना शुरू की इसमें 55 लाख लोगों को मासिक पेंसन दी गई, एशिया का सबसे बड़ा 376 एकड़ में फैला जनेश्वर मिश्रा पार्क बनवाया, लखनऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनवाया।

जगबीर नम्बरदार ने आगे कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए वीमेन पॉवर लाइन 1090 की शुरुआत की थी। महिलाओं के लिए 108 और मरीजों के लिए 102 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा थी। अखिलेश यादव के यह कार्य उत्तर प्रदेश को और भी विकास में लेकर गए है। लेकिन भाजपा सरकार सपा सरकार के कार्याे को ही अपना काम बताने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने महगांई में गरीबों की कमर तोड़ दी है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व सचिव दीपक नागर, पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ अध्यक्ष रोहित सिंह बैसोया, अमित नागर बादलपुर, विकास गुर्जर, निरंकार प्रधान, बबलू, विक्रम फौजी, हैप्पी पंडित, विनीत प्रधान, अशोक आर्य, किरपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.