Greater Noida: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने रक्तदान किया

Greater Noida: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने रक्तदान किया

Greater Noida: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने रक्तदान किया

Tricity Today | अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने रक्तदान किया

बुधवार को समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पर गौतम बुद्ध नगर समाजवादी पाटी के कार्यकर्ताे ने जन्मदिन मनाया है। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नवीन भाटी के नेतृत्व में युवाओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया है। इसी बीच सपाइयों ने दादरी के नवीन अस्पताल में रक्तदान किया गया है। 

इस मौके पर नवीन भाटी ने बताया कि अखिलेश यादव ने यह संदेश दिया था कि उनके जन्मदिन पर इस तरह के आयोजन किए जाए, जिससे आमजन को कुछ सुविधा सहूलियत मिलें। इसी के तहत हम सब ने 47 यूनिट ब्लड डोनेट किया और संकल्प लिया है। जिससे किसी भी गरीब मजदूर प्रवासी को रक्त की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा लोगों को कोरोना महामारी से बचने हेतु मास्क वितरित किए है।  

बुधवार को गौतम बुद्ध नगर सपाइयों ने देवला, दादरी, सूरजपुर में किराएदार और झुग्गी झोपड़ी वासियों में मास्क वितरित किए है। इस मौके पर नवीन भाटी, ब्रह्मपाल भाटी, सुभाष भाटी, ललित यादव इंजीनियर, राकेश यादव, गौरव, गौरव यादव मुकेश सैनी, संचिता, अमित भाटी, लड्डू, वेदराम भाटी, संजू, सुनील कुमार, अनिरुद्ध कुमार, रोहित, पाटिल, विपिन नागर, संदेश भडाणा, अलीम खान, विवेक, रवि बरनवाल, सरजीत नागर, दिनेश नागर ने रकतदान किया हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.