बड़ी खबर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई, और कई बदलाव

बड़ी खबर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई, और कई बदलाव

बड़ी खबर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई, और कई बदलाव

Tricity Today | Greater Noida West

Greater Noida West: गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम शुरू होने के साथ ही बदलाव नजर आने लगे हैं। सोमवार की देर शाम गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ग्रेटर नोएडा पुलिस मुख्यालय पहुंचे और दोनों पुलिस अधीक्षकों के साथ बातचीत की। मंगलवार की सुबह एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ग्रेटर नोएडा वेस्ट गए हैं। एसपी ने सुरक्षा इंतजामों का खुद जायजा लिया है। बड़ी खबर यह है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 110 पुलिसकर्मी काम कर रहे हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाकर करीब 350 कर दी जाएगी। जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपराध को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहूलियत होगी। नए पुलिस कमिश्नर बतौर आईजी पहले ही कह चुके हैं कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक और नया थाना स्थापित किया जाएगा।

जानकारी मिली है कि गौर सिटी समेत कुछ हाउसिंग सोसायटी के आसपास पुलिस चौकी भी बनाई जाएंगी। कमिश्नर आलोक सिंह सबसे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षा इंतजामों और पुलिस से जुड़े संसाधनों पर काम शुरू करेंगे। कमिश्नर आलोक सिंह के गौतमबुद्ध नगर पहुंचते ही पुलिस सड़कीं पर उतरी है। एसपी देहात ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। गौरव चंदेल हत्याकांड के बाद रेजिडेंट्स में भरोसा कायम करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसी कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.