Greater Noida : भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का सत्याग्रह

Greater Noida : भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का सत्याग्रह

Greater Noida : भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का सत्याग्रह

Tricity Today | भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का सत्याग्रह

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि यह सत्याग्रह सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा द्वारा किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, अधिवक्ता और विपक्षी दलों के नेताओं का दमन और शोषण कर लोकतंत्र की हत्या किये जाने के विरोध में है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। हत्या, लूट, अपरहण, बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों की बाढ़ आई हुई है। महिला और बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही है। हाथरस में बेटी के साथ हुई दरिंदगी इसका ताजा उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पीड़िता का शव का देर रात अंतिम संस्कार करना, पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने पर पाबन्दी लगा देना साबित करता है कि भाजपा की सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी का विस्फोट हो गया है। शिक्षित नौजवान दर-दर की ठोकर खा रहा है। लेकिन सरकार रोजगार देने के बजाय निजीकरण को बढ़ावा देकर लोगों के रोजगार छीनने का काम कर रही है। 

बीर सिंह यादव ने बताया कि आज देश के संसद में किसानों के खिलाफ कानून बन रहे है। भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले अन्नदाता का शोषण किया जा रहा है और वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहा है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सरकार से सवाल पूछने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जा रहे है। सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। शान्ति पूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया जा रहा है। 

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, नरेंद्र नागर, इंद्रपाल छौंकर, लखमी यादव, सुधीर तोमर, सुधीर भाटी, सुनील बदौली, कृष्णा चौहान, श्यामसिंह भाटी, जगवीर नंबरदार, इंद्र प्रधान, निरंजन देवेंद्र अवाना, विनोद लोहिया, सुरेंद्र नागर, जतन भाटी, कुलदीप भाटी, सुमित पंडित, समय डाढ़ा, शिमला यादव, जय यादव,  अजय एडवोकेट, महेश भाटी, अक्षय सिंह भाटी, वीरेंद्र शर्मा, कृष्ण नागर, उमेश नागर, विक्रांत चौधरी, रोहित बैसोया और विकास भनौता आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.