नोएडा: सपा युथ ब्रिगेड ने सरकारी हॉस्पिटल में 2000 सिरिंज और 1000 मास्क डोनेट किए

नोएडा: सपा युथ ब्रिगेड ने सरकारी हॉस्पिटल में 2000 सिरिंज और 1000 मास्क डोनेट किए

नोएडा: सपा युथ ब्रिगेड ने सरकारी हॉस्पिटल में 2000 सिरिंज और 1000 मास्क डोनेट किए

Tricity Today | सपा युथ ब्रिगेड ने सरकारी हॉस्पिटल में 2000 सिरिंज और 1000 मास्क डोनेट किए

समाजवादी पार्टी नोएडा युथ ब्रिगेड की टीम ने डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में जिले मे कोरोना से लडने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय सेक्टर 30 गौतम बुद्ध नगर को 2000 सिरिंज और 1000 तीन प्लाई सर्जिकल मास्क अपनी टीम के साथ डोनेट किए है। 

डॉ आश्रय गुप्ता ने बताया कि, पूरे देश मे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी फैली हुई है। इस समय हम सबको मिलके इस लडाई से लडना है। इस लडाई में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अपनी जिंदगी पर खेल कर जनता का इलाज कर रहे है। उन्हें दूसरी जिंदगी दे रहे है। इसलिए हमारी युथ ब्रिगेड की टीम ने ये सोचा कि हमे भी कुछ सहयोग करके इस लडाई में डॉक्टरो की सहायता करनी चाहिए। इसलिए हमने आज 2000 सिरिंज और 1000 सर्जिकल मास्क सीएमएस डॉ वी बी ढाका जी को सोपे है। 

आगे भी युथ ब्रिगेड की टीम जनता और डॉक्टरों का सहयोग करती रहेगी। इस अवसर पर अनिल पंडित, रविंदर चौहान, गौरव चार्चा, विकास कुंडिया, राहुल त्यागी, रोहित यादव, अजब सिंह, मोनू खारी, प्रदीप शर्मा, अभय चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.