गाजियाबाद में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं के लिए चल रही स्पेशल बस

गाजियाबाद में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं के लिए चल रही स्पेशल बस

गाजियाबाद में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं के लिए चल रही स्पेशल बस

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर भाईयों को राखी बांधने के लिए बहने बसों में फ्री यात्रा करेगी। रविवार को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर रोडवेज बसों में पहले के सापेक्ष भीड़ बढ़ी। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूर्ण रूप से पालन नहीं किया गया। बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ बढऩे के बाद राउंड दा क्लॉक बसों का संचालन किया गया। 

रोडवेज के आरएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सभी ड्राइवर एवं कंडक्टरों के अलावा रोडवेज अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। रक्षाबंधन पर्व पर 150 अतिरिक्त बसों का संचालन रोडवेज डिपो से किया गया है। रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात तक बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। प्रदेश शासन ने रक्षाबंधन पर्व बसों में फ्री यात्रा करने संबंधी आदेश जारी किए है। रविवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढऩे के बाद अतिरिक्त बसों का संचालन फेरे बढ़ाकर किया गया। वहीं, जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहीं। उन रूटों पर बसों का संचालन किया गया। गाजियाबाद रीजन अंतर्गत कौशांबी, लोनी, साहिबाबाद, पुराना रोडवेज बस अड्डा, हापुड़, सिकन्द्राबाद, खुर्जा और बुलंदशहर डिपो से बसों का संचालन किया गया। 

बस अड्डों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने और सैनिटाइजेशन कराने के बाद ही यात्रियों को बसों में बैठाया गया। कौशांबी बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं,पुराना रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से शाम तक यात्रियों की संख्या कम देखी गई।  यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखाई नहीं दिए। बसों का इंतजार करते लोग आसपास खड़े दिखाई दिए। दुकानों पर भी सोशल डिस्टेसिंग नहीं दिखाई दी। 

सोमवार आज रक्षाबंधन का पर्व है। रक्षाबंधन का त्योहार अपनों के साथ धूमधाम से मनाने के लिए शनिवार से ही लोग अपने घरों के लिए निकलने लगे। इस बार कोरोना की वजह से ट्रेनों की संख्या कम होने के चलते बसों में भीड़ ज्यादा है। एसी से लेकर साधारण बसों में भीड़ रही। सभी बसें फुल होकर चली। बस अड्डे पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिखाई दिए। लंबे रूटों पर यात्रियों की भीड़ रही। मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा के रूटों पर यात्रियों की भीड़ अधिक रहीं। 

पुराना रोडवेज बस अड्डे के एआरएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि बस अड्डे से सुबह से देर रात तक बसों का संचालन किया गया। यात्रियों की संख्या बढ़़ी है। यात्रियों की जिन रूटों पर संख्या अधिक रहीं,उन रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। बस अड्डे पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग ओर सैनिटाइजेशन कराने के बाद ही यात्रियों को बसों में बैठाया गया। बसों में 35 से ज्यादा यात्रियों को नहीं भेजा गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.