फिल्म सिटी पर दिलीप शुक्ला से खास बातचीत, बोले- यहां फिल्में कैसे बनें, इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए

फिल्म सिटी पर दिलीप शुक्ला से खास बातचीत, बोले- यहां फिल्में कैसे बनें, इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए

फिल्म सिटी पर दिलीप शुक्ला से खास बातचीत, बोले- यहां फिल्में कैसे बनें, इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए

Google Image | Film writer Dilip Shukla

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर लेखक एवं निर्माता दिलीप शुक्ला का कहना है कि यूपी में फिल्म सिटी बनाने की चर्चा वर्षों से होती आ रही है, लेकिन अब यह सपना साकार होने जा रहा है। फिल्म सिटी बनेगी लेकिन यहां फिल्में कैसे बनें, इस बात पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। फिल्म सिटी में सभी जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए, तभी फिल्म निर्माता वहां पहुंचेंगे।

दबंग, अंदाज अपना-अपना, पुलिस फोर्स, दामिनी, घायल जैसी दमदार फिल्मों की कहानी लिखने वाले दिलीप शुक्ला ने ट्राइसिटी टूडे से बातचीत में कहा कि गौतम बुद्ध नगर जिले में फिल्म सिटी बनना सुखद समाचार है। उत्तर प्रदेश में वर्षों से फिल्म सिटी बनने की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब यह सपना साकार होने जा रहा है। काफी दिनों से बॉलीवुड को लेकर तमाम तरह की चर्चाए हैं। फिल्मों की शुरुआत बॉलीवुड से हुई, इसलिए उसका अपना अलग स्थान है। फिल्म सिटी को विश्व स्तर का बनाना है। हैदराबाद में रामोजी राव ने फिल्म सिटी बनाई। अब उत्तर प्रदेश में भी फिल्म सिटी बनेगी। यह प्रदेश के विकास के लिए अलग तरह का दरवाजा है।

शुक्ला ने कहा कि फिल्म सिटी बनाने के साथ ही इस बात पर भी जोर देना चाहिए कि फिल्में भी बने। इसके लिए सुविधाएं देनी होंगी। फिल्म सिटी में कुछ स्ट्रक्चर हमेशा के लिए बना दिए जाते हैं। जैसे बस स्टैंड, छोटा रेलवे प्लेटफार्म, दो-तीन डिब्बों की ट्रेन, कवर्ड फ्लोर की जरूरत होती है। ताकि किसी भी मौसम में शूटिंग हो सके। इन सुविधाओं को सरकार को मुहैया कराना चाहिए। कम भीड़ भाड़ और कम शोर शराबा में अधिक काम होता है। ऐसा माहौल मिलना चाहिए। फिल्म सिटी बनाते समय सरकार विशेषज्ञों की सलाह ले रही होगी।

दो फिल्मों पर कर रहे काम, उप्र में बनाएंगे

शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्में बने, इस पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने उत्तर प्रदेश से लगाव है। वे दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं। दोनों को उत्तर प्रदेश में बनाएंगे। फिल्म सिटी शुरू हो जाएगी तो और बेहतर हो जाएगा। सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.