VIDEO: कानपुर कांड में मौका-ए-वारदात पर क्या हाल हुआ, देखिए

VIDEO: कानपुर कांड में मौका-ए-वारदात पर क्या हाल हुआ, देखिए

VIDEO: कानपुर कांड में मौका-ए-वारदात पर क्या हाल हुआ, देखिए

Google Image | कानपुर कांड में मौका-ए-वारदात पर क्या हाल हुआ, देखिए

कानपुर के चौबेपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विकरु गांव में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस पार्टी गुरुवार की रात गई थी। पुलिस पार्टी का नेतृत्व वहां के डीएसपी कर रहे थे। चौबेपुर के एसएचओ, 3 सब इंस्पेक्टर और 3 कॉन्स्टेबल समेत करीब 15 पुलिसकर्मी टीम में शामिल थे।

विकास दुबे और उसके गैंग ने जेसीबी मशीन रास्ते पर लगाकर पुलिस का रास्ता रोक लिया। जिसके कारण पुलिस को पैदल ही विकास दुबे के घर की तरफ जाना पड़ा। जब पुलिस टीम गली में पहुंची तो घरों की छतों पर घात लगाकर बैठे गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। 

इस गोलाबारी का जवाब पुलिसकर्मी देते उससे पहले ही डीएसपी, एसएचओ, तीन सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल गोली लगने के कारण शहीद हो गए। पुलिस टीम के छह अन्य पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक स्थानीय निवासी भी गोलीबारी में घायल हुआ है। सभी घायलों का कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम

  1. देवेंद्र कुमार मिश्र, सीओ बिल्हौर
  2. महेश यादव, एसओ शिवराजपुर 
  3. अनूप कुमार, चौकी इंचार्ज मंधना
  4. नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर 
  5. सुल्तान सिंह, कांस्टेबल थाना चौबेपुर 
  6. राहुल, कांस्टेबल बिठूर 
  7. जितेंद्र, कांस्टेबल बिठूर 
  8. बबलू, कांस्टेबल बिठूर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.