श्रीकृष्ण की वसुंधरा से शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के साथ भी किया काम

श्रीकृष्ण की वसुंधरा से शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के साथ भी किया काम

श्रीकृष्ण की वसुंधरा से शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के साथ भी किया काम

Tricity Today | Sheeba Chaddha

लॉकडाउन के चलते फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग बंद है। जिसके चलते सरकार ने पुराने शो जैसे महाभारत और रामायण जैसे शो को लोगों को दुबारे दिखाने का फैसला लिया है।

दूरदर्शन पर रामानंद के सीरियल रामायण को लोगों ने एक बार फिर देखा है। इस रामायण में लोगों का ज्यादा ध्यान आर्कषित किया है। हम लगातार आपकों रामायण में काम करने वाले लोगों का असली चरित्र भी बता रहे है। इसके अलावा अब श्रीकृष्णा का भी प्रसारण शुरू हो चुका है। श्रीकृष्णा में वसुंधरा का किरदार निभाने वाली शीबा चड्ढा इस समय काफी चर्चा में है।

साल 1993 में शीबा ने श्रीकृष्णा शो में काम किया था। इसके बाद उन्होंने लव मैरिज नाम के सीरियल में भी काम किया था। हालांकि लंबे समय बाद उन्होंने टीवी पर वापसी की थी। उन्होंने ना आना इस देस लाडो, सात फेरे, हिटलर दीदी, कितनी मोहब्बत है, और कुछ तो लोग कहेगें जैसे सीरियल में काम कर चुकी थी।

शीबा चड्ढा इसके अलावा कुछ चर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है। उन्होंने साल 1998 में मणिरत्नम की फिल्म दिल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और मनीषा कोईराला ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने हम दिल दे चुके सनम (1999), परजानिया (2007), दिल्ली 6 (2009), लक बाय चांस (2009) और तलाश (2012) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.