BIG BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर भेजने की तैयारी, 5 स्पेशल ट्रेन जाएंगी

BIG BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर भेजने की तैयारी, 5 स्पेशल ट्रेन जाएंगी

BIG BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर भेजने की तैयारी, 5 स्पेशल ट्रेन जाएंगी

Tricity Today | जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रेलवे के अधिकारियों के साथ दादरी रेलवे स्टेशन का दौरा किया

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य कई राज्यों से आए मजदूर भी गौतम बुद्ध नगर जिले में रह रहे हैं। अब सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने इन प्रवासी मजदूरों को इनके घर भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं  इसके लिए ग्रेटर नोएडा से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके लिए दादरी रेलवे स्टेशन का अधिकारियों ने गुरुवार की सुबह निरीक्षण किया है। शुक्रवार से स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती हैं।

गौतमबुद्ध नगर में फंसे मजदूरों के लिए राहत भरी खबर आई है। जिला प्रशासन ने मजदूरों को घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार की सुबह गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रेलवे के अधिकारियों के साथ दादरी रेलवे स्टेशन का दौरा किया है। उनके साथ डीसीपी राजेश कुमार सिंह, एडीएम और रेलवे के अधिकारी भी थे। शुक्रवार से चलने वाली 5 विशेष ट्रेनों को लेकर यह दौरा किया गया है। दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन का अफसरों ने निरीक्षण किया है। सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए मजदूरों को उनके घर भेजा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.