जगन्नाथ इंस्टीट्यूट में हुआ तनाव मुक्त जीवन उद्देश्य के लिए कार्यक्रम

जगन्नाथ इंस्टीट्यूट में हुआ तनाव मुक्त जीवन उद्देश्य के लिए कार्यक्रम

जगन्नाथ इंस्टीट्यूट में हुआ तनाव मुक्त जीवन उद्देश्य के लिए कार्यक्रम

Tricity Today | जगन्नाथ इंस्टीट्यूट में हुआ तनाव मुक्त जीवन उद्देश्य का आयोजन

Greater Noida: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ग्रेटर नोएडा के जग्गनाथ इंस्टीट्यूट मे तनावमुक्त जीवन के उद्देश्य से एक कार्येक्रम का आयोजन हुआ।

इस मौके पर बीके डाक्टर सुभाष चन्द्र ने कहा कि, तनाव जीवन का वह पहलू है, जिसमें घुलकर हम तमाम शारीरिक बीमारियों की चपेट में आते हैं। जीवन कष्टमय हो जाता है। योग व शांति के माध्यम से हम तनाव से मुक्ति पाकर ईश्वरीय कृपा के पात्र बन सकते हैं।

उन्होनें कहा कि, मनुष्य चाहता तो है कि उसके परिवार में गुणों की धारणा हो, लेकिन वातावरण और परिस्थितियों के आगे घुटने टेक देता है। बाद में डिप्रेशन का शिकार होकर डॉक्टर के पास जाने को मजबूर हो जाता है। सहज राजयोग ऐसी परिस्थितियों से बचने की कला है।

विभागध्यक्षीका डाक्टर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि, यह मानवता के जागरण का बहुत सराहनीय प्रयास हैं। इस कार्येक्रम मे विधार्थियों के साथ साथ फैकल्टी ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.