गाजियाबाद: जन्मदिन पर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर छात्र दिखा रहा था रौब, पुलिस ने भेजा जेल

गाजियाबाद: जन्मदिन पर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर छात्र दिखा रहा था रौब, पुलिस ने भेजा जेल

गाजियाबाद: जन्मदिन पर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर छात्र दिखा रहा था रौब, पुलिस ने भेजा जेल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

साहिबाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में जन्मदिन के मौके पर छत पर खड़े होकर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर रौब दिखाने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। 

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अवैध असलहा रखने, असलहा लहराकर सोशल मीडिया पर रौब दिखाने और लाइसेंसी असलहे का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ  ऑपरेशन निहत्था चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि ट्विटर पर शिकायत मिली कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 निवासी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला छात्र हितेश बंसल अवैध पिस्टल रखता है। जन्मदिन के मौके पर छत पर खड़े होकर उसने अवैध पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग की है। इसकी फायरिंग करते हुए वीडियो भी ट्विटर पर अपलोड हुई थी। जांच में घटना सही मिली। 

शुक्रवार दोपहर को साहिबाबाद थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने टीम के  साथ आरोपित हितेश बंसल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, फायर किया कारतूस भी बरामद किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.