सुहास, तेजपाल सिंह ने सपत्नीक किया योगासन, पंकज सिंह और धीरेन्द्र सिंह ने वीडियो शेयर किए

सुहास, तेजपाल सिंह ने सपत्नीक किया योगासन, पंकज सिंह और धीरेन्द्र सिंह ने वीडियो शेयर किए

सुहास, तेजपाल सिंह ने सपत्नीक किया योगासन, पंकज सिंह और धीरेन्द्र सिंह ने वीडियो शेयर किए

Tricity Today | सुहास, तेजपाल सिंह ने सपत्नीक किया योगासन

रविवार को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। विश्वव्यापी संक्रमण के चलते सभी ने अपने घर और एकांत में योग अभ्यास किया है। गौतम बुध नगर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने योग दिवस अपने-अपने ढंग से मनाया है। गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई और दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने सपत्नीक योगाभ्यास किया। वहीं, नोएडा के विधायक पंकज सिंह और जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने योग करते हुए वीडियो ट्विटर पर साझा किए हैं।

डीएम सुहास एलवाई ने रविवार की सुबह नोएडा में अपने आवास पर पत्नी ऋतु सुहास के साथ योगाभ्यास किया। दोनों का एक फोटो जिला सूचना कार्यालय की ओर से साझा किया गया है। जिसमें सुहास एलवाई और ऋतु सुहास वृक्षासन कर रहे हैं। रितु उत्तर प्रदेश प्रादेशिक प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) की अधिकारी हैं।

दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने दादरी में गुर्जर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर रविवार की सुबह विश्व योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया। उनके साथ पत्नी अमला नागर ने भी योग किया। अमला नागर गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी हैं। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने योगाभ्यास के चार फोटो ट्विटर पर पोस्ट किए हैं।

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर रविवार की सुबह योगाभ्यास किया। पंकज सिंह ने योग को मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया है। उनका कहना है कि योग मनुष्य को निरोग रखता है। योग के जरिए मानव समाज खुशी स्वास्थ्य शांति और समृद्धि हासिल कर सकता है।

जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने विश्व योग दिवस पर सभी को बधाई दी। उन्होंने सुबह योग करते हुए एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। वह वीडियो में धनुरासन कर रहे हैं। धीरेंद्र सिंह ने लिखा धनुरासन के जरिए शरीर के अधिकांश अंगों को स्फूर्ति हासिल की जा सकती है। धीरेंद्र सिंह ने कहा कि योग भारत की ओर से पूरी दुनिया को एक अनमोल उपहार है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.